अमेरिका और चीन के बीच किसी भी वक्त हो सकता है युद्ध, रिपोट में हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में प्रतिदिन हजारों लोगों की मौत हो रही हैं। जिससे अमेरिका को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। अमेरिकी राष्ट्पति ट्रंप ने साफ साफ कह दिया हैं की अमेरिका में होने वाले एक एक मौत का बदला अमेरिका जरूर लेगा। 
इसी बिच रॉयटर्स के मुताबिक, रिपोर्ट में ये चेतावनी दी गई है कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर चीन बढ़ते द्वेष का सामना कर रहा है। जिससे चीन और अमेरिका के साथ किसी भी वक्त युद्ध हो सकता हैं। चीन को युद्ध के लिए तैयार रहने की जरुरत हैं। 

आपको बता दें की राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने चीन की इस रिपोर्ट को पिछले महीने के शुरुआत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित बीजिंग के शीर्ष नेताओं को सौंपा था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन को अमेरिका के साथ सशस्त्र टकराव की सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है। क्यों की अमेरिका किसी भी वक्त चीन पर हमला कर सकता हैं। 

अमेरिका के आक्रामक निति को देखते हुए चीन ने साउथ चाइना सी में अपने सैन्य ताकत को बढ़ाना शुरू कर दिया हैं। अमेरिका ने भी अपने नेवी के साथ साथ वायु सेना को अलर्ट कर दिया हैं। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहा ये तनाव पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment