पटना और गया में कोरोना मरीज मिलने से मचा हड़कंप, मुहल्ले को किया गया सील

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इससे इलाकों में हड़कंप मच गया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पटना के तीन नए इलाकों से पॉजिटिव केस मिले हैं। बहुत दिनों के बाद आज गया के बाराचट्टी में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे बिहार में मरीजों की संख्या 646 हो गया हैं। 
आपको बता दें की पटना में जो 3 मरीज मिले हैं, उनमें एक बेलछी,एक बाढ़ और तीसरा राजधानी पटना के आलमगंज इलाके के है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में डर का महौल बना हुआ हैं। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए मुहल्ले को सील कर दिया गया हैं। 

जारी रिपोट के अनुसार आज 17 नए केस मिले हैं .उसमें तीन पटना, 8 किशनगंज, एक अररिया, अरवल से तीन और गया से 2 मरीज मिले हैं। इसतरह से बिहार में कोरोना का फैलाव तेजी के साथ हो रहा हैं। जो लोगों के लिए खतरनाक हैं। 

0 comments:

Post a Comment