भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, बढ़ सकता है तनाव

न्यूज डेस्क: बहुत दिनों के बाद एक बार फिर सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुयी हैं। इसमें दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर मामला को शांत कर दिया गया हैं। लेकिन इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता हैं। 
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ। दोनों ओर से खूब बहसबाजी हुई। भारतीय सेना किसी भी कीमत पर चीन के के सामने झुकने को तैयार नहीं हुए और चीनी सेना को पीछे हटना पड़ा। 

बता दें कि इस इलाके में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच लंबे समय बाद यह टकराव देखने को मिला है। भारतीय सेना चीन के किसी भी हरकत का जवाब देने को पूरी तरह से तैयार हैं। चीनी सेना शायद डोकलाम को भूल गया हैं जहां भी उसे पीछे हटना पड़ा था। 

0 comments:

Post a Comment