न्यूज डेस्क: भारत में जब से मोदी की सरकार आई हैं तब से चीन का हवा टाइट हैं। पीएम मोदी के फैसले से चीन को मिर्ची लग रही हैं। आपको बता दें की चीनी सामानों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी इस साल समाप्त हो रही है। इससे चीन को काफी फायदा हो सकता हैं और चीन भारत में अपने सामान को खुलकर बेच सकता हैं। इससे भारतीय बाजार में चाइनीज आइटम्स की बाढ़ आ जाएगी और इससे घरेलू कंपनियों का बिजनेस खत्म हो जाएगा।
लेकिन मोदी सरकार ने इस एंटी-डंपिंग ड्यूटी को पांच साल के लिए बढ़ा दिया हैं। जिससे चीन को काफी तीखी मिर्ची लगी हैं। इससे चीन चिढ़ गया हैं और भारत के इस फैसले का विरोध कर रहा हैं। चीन का मकसद भारत में अपने सामान को बेचकर देश की अर्थववस्था को मजबूत करना हैं। क्यों की चीन को पता हैं की भारत से बड़ा बाजार दुनिया में कहीं नहीं हैं।
भारत अब चीन से आने वाले हर सामान की समीक्षा करेगा और बिना सरकारी इजाजत देश में सामान बेचने की अनुमति नहीं देगा। भारत में बहुत सी देशी कंपनियां अच्छा सामान बनाती हैं। लेकिन चीन की पकड़ भारतीय बाजार पर ज्यादा हैं इसलिए देशी कंपनियां इस रेस में पिछड़ जाती हैं। सरकार अब इन देश कंपनियों को खड़ा करने की प्लानिंग कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment