बिहार के मुखिया हो जाएंगे मालामाल, सरकार ने जारी किया 1254 करोड़ की धनराशि

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने गांव के विकास के लिए 1254 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की हैं। इस धनराशि के तहत हर घर नल का जल और गली नाली पक्की करण का काम किया जाएगा। साथ ही साथ अपशिष्ट प्रबंधन सार्वजनिक भवनों के रखरखाव सिंचाई क्षमता वृद्धि करने आदि पर खर्च किए जाएंगे। यह धनराशि सीधे ग्राम पंचायत के अकाउंट में ट्रांसफर होगा। 
मिली जानकारी के मुताबिक। बिहार में 8387 ग्राम पंचायतें हैं और हर पंचायत को औसतन 6 से 20 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। इससे गांव के विकास का कार्य किया जायेगा। खबर के अनुसार बिहार सरकार 15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए बिहार के पंचायतों के विकास के लिए 1254 करोड़ रुपए राशि की पहली किस्त जारी करने जा रही है। 

यह नीतीश सरकार का चुनावी तोहफा हो सकता हैं। ताकि गांव के लोगों को नीतीश सरकार से मोह भंग ना हो सकें। इसके लिए बिहार सरकार और भी कई तरह के चुनावी तोहफे गांव के लोगों को दे सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment