न्यूज डेस्क: बिहार में लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार सरकार के द्वारा कई तरह की योजना चलाई जाती हैं। इस योजना के बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कन्या उत्थान योजना के बारे में। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मिली जानकारी के अनुसार इस योजना का लाभ बिहार में जन्म लेने वाली सभी लड़कियों को मिलता हैं। लेकिन उन्हें बिहार का स्थाई नागरिक होना जरुरी हैं। इसके तहत लड़कियों को 54100 रुपये की सहायता राशि दी जाती हैं।
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के मध्यान से आवेदन कर सकते हैं। आपको इसका लाभ जरूर प्राप्त होगा।
कब-कब मिलता है पैसा।
1. बच्ची के जन्म होने 2000 रुपए दिए जाएंगे।
2.एक वर्ष का होने पर 1000 रुपए दिए जाएंगे।
3. बच्ची का टीकाकरण होने पर 2000 रुपए दिए जाएंगे।
4. सैनेटरी नैपकिन के लिए 300 रुपए दिए जाएंगे।
5. 12 क्लास पास करने पर 10000 रुपए दिए जाएंगे।
6. स्नातक डिग्री हासिल करने पर 25000 रुपए दिए जाएगें।
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करते हैं तो आपसे बैंक डिटेल्स मांगा जाएगा। उसपर आपका पैसा आएगा।
आधिकारिक वेबसाइट।
edudbt.bih.nic.in

0 comments:
Post a Comment