न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव आने वाला हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार सरकार चुनाव से पहले कई विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाली हैं। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में 1.25 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही हैं। तो वहीं पुलिस महकमा में 30 हजार पदों पर भर्ती की प्लानिंग हैं। जिसमे इनमें करीब पांच हजार दारोगा एवं शेष सिपाही के पद हैं। इन पदों पर भर्ती की तैयारी जोरों से चल रही हैं। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की बिहार सरकार चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 25 हजार तो वहीं नगर विकास विभाग में 9 हजार पदों पर भर्ती करेगी। साथ ही साथ पंचायतीराज विभाग में भी 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा सकता हैं। नौकरी का इंतजार कर रहे लोग नजर बनाएं रखें।
0 comments:
Post a Comment