न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी की इस दौर में लोगों की जिंदगी बदलती जा रही हैं। अब ज्यादा तर काम ऑनलाइन के द्वारा होने लगा हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की बिहार के 80 हजार से अधिक स्कूलों को विशेष वेबसाइट व एप से जोड़ा जा रहा है। जिससे छात्र और शिक्षकों अपनी ई-उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।
सरकारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यह पहल शुरू की जा रही है। इस वेबसाइट या एप से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। बिसार सरकार इसकी पूरी प्लानिंग तैयार कर रही हैं।
प्राथमिक निदेशक डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य चुनौतीपूर्ण है। स्कूलों में परंपरागत पढ़ाई के साथ डिजिटल मोड में ले जाना होगा ताकि छात्रों का पढ़ाई प्रभावित ना हो। अगले शैक्षणिक सत्र से पूरे प्रदेश में एक साथ सभी 80,000 से अधिक स्कूलों में डिजिटल मोड पर लाइव क्लास ली जा सकेंगी। साथ ही साथ स्कूलों में ई-अटेडेंस की वेवस्था होगी।

0 comments:
Post a Comment