न्यूज डेस्क: बिहार के युवाओं के लिए बिहार परिवहन विभाग में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला हैं। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कैबिनेट ने कई पदों पर भर्ती के लिए मजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में 12 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें युवाओं के लिए भी एक अच्छी बात निकल कर सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग में 353 पदों पर बहाली की प्रक्रिया को स्वीकृति दी गई है।
इतना ही नहीं हाई कोर्ट में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए भी बिहार सरकार ने भर्ती की मंजूरी दे दी हैं। आपको बता दें की सरकार ने पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 397 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी गई है। बिहार में चुनाव से पहले इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे छात्र इन भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाएं रखें। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment