न्यूज डेस्क: बिहार में शारीरिक शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों को बहुत जल्द बड़ी खबर मिल सकती हैं। क्यों की इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा ली जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय इन पदों पर भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है।
आपको बता दें की शारीरिक शिक्षकों के नियोजन के लिए एसटीइटी के जरिये परीक्षा ली जा चुकी है़ उसका परिणाम भी आ चुका है। इन पदों पर बहाली मैरिट के आधार पर की जायेगी। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रणजीत सिंह ने कुछ ही दिन पहले बताया था कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की बहाली जरूरी हो गयी है। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण इस भर्ती प्रक्रिया को टाल दिया गया था। लेकिन विभाग अब इन पदों पर बहाली की तैयारी कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment