न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़े दस्तावेज को ऑनलाइन कर दिया हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन से जुड़ा कोई भी दस्तावेज निकाल सकते हैं। बिहार सरकार के इस कदम से लोगों को काफी सुविधा हो रही है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पूरी प्रक्रिया के बारे में की आप कैसे जमीन से जुड़े दस्तावेज को ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अगर आपके प्रॉपर्टी के दस्तावेज या केवाला निकालना हैं तो इसके लिए आपको कही जाने की जरुरत नहीं हैं इसके लिए आप सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। और ऑनलाइन के द्वारा दस्तावेज निकाले।
ऑनलाइन के दौरान किस चीज की होगी ज़रूरत।
इसमें आपको रजिस्ट्रेशन ऑफिस भरना होगा।
वह प्रॉपर्टी कहां स्थित है।
प्रॉपर्टी का सर्किल क्या है.
इसमें आपको मौजा नंबर भरना होगा।
जिसके नाम पर प्रॉपर्टी है उनका नाम भरना होगा।
अगर वह पुरूष हैं तो उनके पिता का नाम और अगर किसी महिला के नाम पर प्रॉपर्टी है तो उनके पति का नाम भरना होगा। इसके बाद आप सब्मिट कर दें। उस जमीन का दस्तावेज निकल जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट।
http://www.bhumijankari.gov.in/

0 comments:
Post a Comment