न्यूज डेस्क: सावन का महीना हिन्दू धर्म का पवित्र महीना माना जाता हैं। इस महीना में लोग भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। आज इसी विषय में शास्त्रों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की सावन का महीना कब से शुरू हो रहा हैं। साथ ही साथ ये भी जानेंगे की पहला सोमवार कब पड़ रहा हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
शास्त्रों के मुताबिक 6 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है और इसका समापन 3 अगस्त को होगा। आपको बता दें की इस बार श्रावण मास पर अद्भुत संयोग बन रहा है क्योंकि सावन की शुरूआत का पहला दिन ही सोमवार है, वहीं सावन के अंतिम दिन यानी 3 अगस्त को भी सोमवार का ही दिन है। इस सावन के महीने में आप भगवान शिव की आराधना करें।
शिव पुराण के अनुसार जो भी इस माह में सोमवार का व्रत करता है, भगवान शिव उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उनके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद लेकर आता है। इस महीने में जो लोग सच्चे मन से शिव की उपासना करते हैं। उन्हें शिव के साथ साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

0 comments:
Post a Comment