कोरोना के कारण इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: कोरोना के कारण दुनिया के सभी देशों में हाहाकार मचा हुआ हैं। दुनिया में होने वाली सभी प्रकार की धार्मिक आयोजन रद्द किये जा रहे हैं। लोगों को बिना जरुरत घर से ना निकलने की सलाह दी जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की कोरोना संकट के कारण इस बाद कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई हैं। 
आपको बता दें की शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। तीनों मुख्यमंत्रियों ने कोविड-19 के हालात को देखते हुए सामूहिक रूप से कांवड़ यात्रा को स्थगित करने पर सहमति जताई हैं। जिसके बाद ये यात्रा रद्द कर दी गई हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम रावत ने कहा कि कांवड़ संघों और संत महात्माओं ने भी इस बार कांवड़ यात्रा रद्द करने का प्रस्ताव दिया था। जिसके कारण ये फैसला लिया गया हैं। उन्होंने कहा की इस यात्रा को लेकर वो बहुत जल्द राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बात करेंगे। रावत ने कहा की इस सन्दर्भ में वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की है। 

0 comments:

Post a Comment