न्यूज डेस्क: बिहार सरकार राज्य में रहने वाले 60 साल के उपर के सभी लोगों को वृद्धि पेंशन देती हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज इसी विषय में जानेंगे विस्तार से।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार के अंदर 60 साल के उपर के सभी वृद्धों को राज्य सरकार की तरफ से हर महीने उनके मरने तक पेंशन दी जाती हैं। लेकिन जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं या नौकरी करते थे उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिलता हैं। किसी भी जाती या धर्म के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कितना मिलता है पैसा।
1 .400/- महीने – 60 to 79की उम्र तक।
2 .500 /- महीने – 79 की उम्र से मरने तक।
आपको बता दें की योजना के अंतर्गत लाभार्थी को अपनी पर्सनल जानकारी वोटर आईडी, आधार कार्ड, मूल निवासी पत्र जमा करना होगा। योजना के अंदर मिलने वाली पेंशन राशी धारक के बैंक अकाउंट में हर महीने जाएगी।
अधिकारिक वेबसाइट
https://www.sspmis.in/
इस योजना का लाभ उठाने के लिए तथा इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें तथा ऑनलाइन के द्वारा जिस्ट्रेशन फॉर्म फॉर भी भर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment