न्यूज डेस्क: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर हैं। क्यों की इस बार यह परीक्षा बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बेल्ट्रॉन) के माध्यम से ऑनलाइन के द्वारा ली जाएगी।
इससे पहले राज्य में बिहार STET की परीक्षा बिहार बोर्ड के द्वारा लिया जाता था। STET 2019 इसी साल 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के बाद बोर्ड ने जांच समिति बनाई थी। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 16 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
कब होगी परीक्षा।
आपको बता दें की बिहार बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में पटना हाईकोर्ट को बताया है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन महीने बाद लेने की तैयारी की जा रही है। यह परीक्षा अगस्त-सितंबर महीने में हो सकती है।
आपको बता दें की जो छात्र पहले इस एग्जाम में बैठ चुके हैं। उनको फिर से आवेदन करने की जरुरत नहीं हैं। उन लोगों से किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले किये गए आवेदन के अनुसार की एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment