भारतीय सेना इस्तेमाल करती है ये खतरनाक राइफल्स, जानें इसकी खासियत

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा हैं। जिसके कारण भारतीय सेना अलर्ट हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारतीय सेना अपने दुश्मनों को निपटाने के लिए किस तरह के राइफल्स का इस्तेमाल करती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
1 .एके-203 राइफल
भारतीय सेना एके-203 राइफलों से का इस्तेमाल आतंकियों और नक्सलियों से निपटने में किया जाएगा। एके-203 राइफल, रूस की कंपनी के साथ मिलकर भारत में ही बनेगी। आपको बता दें की इसकी मैगजीन में तीस गोलियां आएंगी।

2 .पिस्टल ऑटो 9एमएम 1ए
भारतीय सेना पिस्टल ऑटो 9एमएम 1ए का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।  इसकी मैगजीन में 13 राउंड गोली चलाने की क्षमता होती है।

3 .इंसास राइफल
भारतीय सेना में इंसास राइफल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करती हैं। इसका पूरा नाम इंडियन स्माल आर्म सिस्टम है। इसका कैलीवर 5.56MM है। इस राइफल्स से फायरिंग करना आसान माना जाता हैं।

4 .एकेएम असाल्ट राइफल
आपको बता दें एकेएम असाल्ट राइफल की तकनीक रूस से आयातित है। इससे प्रति मिनट 600 राउंड फायरिंग की जाती हैं। दुनिया की ताकतवर अमेरिका रूस और इजराइल की आर्मी भी इस तरह के राइफल्स का इस्तेमाल करती हैं।

5 .ड्रेग्नोव एसवीडी 59 स्नाइपर राइफल
मिली जानकारी के अनुसार इस राइफल्स का इस्तेमाल भारतीय सेना खतरनाक दुश्मनों को निपटाने में करती हैं।  इसमें 10-राउंड की मैगजीन लगती है। यह 800-900 मीटर के दायरे में दुश्मनों को निशाना बनाती है। 

0 comments:

Post a Comment