न्यूज डेस्क: चीन सीमा पर झड़प और तनाव के बीच भारतीय सेना ने अपने नियम में बदलाव कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सैनिकों को हथियार के इस्तेमाल की छूट मिलने से चीन भड़क गया हैं और भारत को धमकी देने लगा हैं।
चीन की सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने धमकी दी कि अगर भारतीय सैनिकों ने गोली चलाने की हिमाकत की तो हम इसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। अखबार ने वर्ष 1962 के युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि आज चीन की सेना और अर्थव्यवस्था दोनों ही भारत से ज्यादा मजबूत है। भारत को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
सीमा पर पीटने के बाद चीन शायद ये भूल गया है की आज का भारत चीन को हर चीजों में जबरदस्त टक्कर दे सकता हैं। आपको बता दें की ग्लोबल टाइम्स ने ये भी लिखा है की 'अगर गोली चलाने का आदेश सच साबित हुआ तो ताजा घटनाक्रम भारतीय-चीन सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच हुए विश्वास बहाली के समझौते का गंभीर उल्लंघन होगा। अगर भारत ने चीन के साथ सीमा विवाद को मुठभेड़ या स्थानीय युद्ध में बदला तो यह अंडे के पहाड़ से टकराने जैसा होगा।
उसने कहा कि चीन भारत के साथ तनाव को भड़काना नहीं चाहता है लेकिन हमारे अंदर भारतीयों की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने की क्षमता है। हम भारत को सबक सीखा सकते हैं। हमारी सेना भी भारत से मजबूत हैं।

0 comments:
Post a Comment