डाक विभाग में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारतीय डाक विभाग ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण।
भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों की 2060 पदों पर भरने के लिए भर्तियां निकली हैं। 

योग्यता।
ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं पास निर्धारित की गई हैं।

चयन प्रक्रिया।
आपको बता दें की डाक विभाग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। इसके लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।

आयु सीमा।
डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

आवेदन प्रक्रिया।
डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार appost.in/gdsonline या 
indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment