न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो सूर्य ऊर्जा और बुद्धि के देवता माने जातें हैं। सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार करने से इंसान के जीवन में सकारात्मक शक्तियों का वास होता हैं तथा जीवन में खुशहाली आती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को सुबह उठकर सूर्य नमस्कार मंत्र का जाप करनी चाहिए। इससे जीवन के सारे ग्रह दोष भी मिट जाते हैं।
सूर्य नमस्कार मंत्र का जाप करने से मिटते हैं सारे ग्रह दोष।
सूर्य मंत्र।
ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:
1 .सूर्य को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का उपयोग करना चाहिए। सूर्य के लिए रविवार को गुड़ का दान करना चाहिए।
2 .शास्त्रों के अनुसार जल चढ़ाते समय सूर्य को सीधे नहीं देखना चाहिए। गिरते जल की धारा में सूर्यदेव के दर्शन करना चाहिए। इससे जीवन के सारे ग्रह दोष मिट जाते हैं।
3 .विद्यार्थियों को सूर्यदेव को गुरु मानकर उनकी पूजा रोज करनी चाहिए। सूर्य हनुमानजी के गुरु हैं। जो लोग सूर्य को गुरु मानकर पूजा करते हैं, उन्हें विद्या ग्रहण करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
4 .आप तांबे से बनी सूर्य की प्रतिमा घर में रख सकते हैं और रोज उसके दर्शन कर सकते हैं। इससे घरों में सकारात्मक शक्तियों का वास होगा।
0 comments:
Post a Comment