न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण बिहार में मार्च महीने से ही सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही हैं। लेकिन ऑनलाइन के द्वारा सभी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई कराई जा रही हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर आ रही हैं। खबर के मुताबिक मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि स्थिति के समीक्षा करने और इसे बच्चों के अनुकूल पाए जाने के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को खोला जाएगा।
उन्होंने कहा की हम इसपर बहुत जल्द फैसला लेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर की कि स्कूलबंदी के दौरान शिक्षा में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है तथा ऑनलाइन के द्वारा बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही हैं। आपको बता दें की संजय कुमार को बिहार सरकार ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव नियुक्त किया हैं।
आपको बता दें की बिहार में कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद ही स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। हालांकि संस्थानों को खोलने के पूर्व इसकी समीक्षा होगी। इसके बाद ये बड़ा फैसला लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment