न्यूज डेस्क: यूपी में खेती की जमीन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक खेती की जमीन पर उद्योग लगाने के लिए भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क 35 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया जा रहा हैं।
खबर के अनुसार यूपी सरकार उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास नियमावली 2014 में संशोधन करने जा रही हैं। इसके संशोधन होने के बाद कृषि की जमीन को उद्योग के लिए भू-उपयोग कम कीमत पर बदलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे खेती की जमीन को उद्योगपति कम कीमत पर उद्योग लगाने के लिए खरीद सकते हैं। उन्हें यहां कम कीमत पर जमीन मिलेगा।
आपको बता दें की वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा कृषि से औद्योगिक भू-उपयोग कराने के लिए अभी अधिक शुल्क देना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही इस नियामवली में संशोधन हो जायेगा। इसके बाद यहां भी खेती की जमीन कम कीमत में उद्योग लगाने के लिए मिलेगा।
इस संशोधन से शहरी क्षेत्रों के आसपास उद्योग लगाने वालों का इसका फायदा मिलेगा और उन्हें बहुत जल्द जमीन भी मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment