यूपी में बिजली चोरी करने वालों पर होगी कारवाई, बनेगा बिजली थाना

न्यूज डेस्क: यूपी में बिजली चोरी करने वाले लोगों पर सरकार सख्त दिखाई दे रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं ताकि राज्य में बिजली चोरी को ख़त्म किया जा सके।

खबर के मुताबिक राज्य में बिजली चोरी रोकने के लिए हर जिले में एंटी पॉवर थेफ्ट पुलिस थाना बनाने का फैसला लिया गया हैं। जनसंख्या वृद्धि के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर यूपी सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है की उत्तर प्रदेश में पहले बिजली चोरी से संबंधित अपराध जिलों के थानों में दर्ज किए जाते थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. के अधीन सतर्कता इकाई द्वारा सभी जिलों में एक-एक बिजली थाना स्थापित करने का फैसला लिया गया है। इस थाने में बिजली चोरी से संबंधित केस दर्ज होगा।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के 63 थानों पर अपराधों का पंजीकरण तथा विवेचना का काम शुरू किया जा चुका है। बहुत जल्द बाकी बचे जिलों में बिजली थाने बनाये जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment