बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा हैं। जिससे बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बिहार के मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण सीतामढ़ी सहित 19 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी सम्भावना दिखाई दे रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है की बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं का असर बिहार के कई जिलों में दिखाई देगा। पटना, गया,नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, कटिहार, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया में भी तेज बारिश हो सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से भी छुटकारा मिलेगा और वातावरण के तापमान में गिरावट आएगी।

0 comments:

Post a Comment