यूपी में जमीन रजिस्ट्री की नई व्यवस्था शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: यूपी में जमीन की रजिस्ट्री के लिए नई व्यवस्था शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप यूपी में जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहते हैं तो अब सभी को समान फीस देना होगा। प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री डीड्स पर अब एक फीसदी पंजीयन शुल्क लगेगा। 

आपको बता दें की पहले यह शुल्क दो फीसदी या अधिकतम 20 हजार रुपये देना होता है। अब इसमें बदलाव करते हुए अधिकतम सीमा समाप्त कर दी गई है। अब किसी भी जमीन के रजिस्ट्री डीड्स पर एक फीसदी का शुल्क देना होगा।

खबर के मुताबिक नई व्यवस्था में एक प्रतिशत की दर से एक लाख की रजिस्ट्री पर एक हजार रुपये, 20 लाख पर 20 हजार रुपये तो 50 लाख पर 50 हजार रुपये अदा करने पड़ेंगे। इस तरह पंजीकरण शुल्क बढ़ता जाएगा। आपके जमीन का मूल्य जितना ज्यादा होगा पंजीकरण शुल्क शुल्क भी ज्यादा लगेगा। 

अगर आप यूपी के किसी शहर में जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहते हैं तो आप यूपी सरकार के आधिकारिक वेबसाइट  https://igrsup.gov.in/igrsup/welcomeAction.action पर विजिट करें और इससे संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करें।

0 comments:

Post a Comment