खबर के मुताबिक बिहार के स्कूल और कॉलेजों में खाली पड़े लाइब्रेरियन के करीब 1200 पदों पर बहाली की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती को लेकर कोई सूचना जारी किया जा सकता हैं।
बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग बिहार के 893 उच्च माध्यमिक स्कूलों और 300 अंगीभूत कॉलेजों में पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। जो युवा पुस्तकालय अध्यक्ष की नौकरी करना चाहते हैं वो इसपर नजर बनाये रखें।
मिली जानकारी के अनुसार सहायक पुस्तकाध्यक्ष या पुस्तकालय सहायक के पदों पर भर्ती करने को लेकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग को इसकी जिम्मेदारी दी गई हैं। इसलिए इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment