बता दें की नवनिर्मित रोपवे में कुल 20 केबिन लगाये गये हैं। जिससे एक घंटे में आठ सौ लोग सफर कर सकेंगे। यह ग्लास ब्रिज देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। क्यों की इस ग्लास ब्रिज को बेहतर और आकर्षक तरीकों से बनाया गया हैं।
राजगीर में पर्यटक आप ग्लास ब्रिज पर चढ़ सकते हैं। साथ ही साथ जू सफारी और नेचर सफारी में घूमने जा सकते हैं। इसके लिए प्रवेश शुल्क भी तय किया गया हैं। ग्लास स्काईवॉक के लिए 125 रुपये। सस्पेंशन ब्रिज के लिए 10 रुपये और जिपलाइन फ्लाइंग फॉक्स के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया हैं।
वहीं जीप स्काई बुकिंग के लिए 100 रुपये। वाल क्लाइमिंग के लिए 20 रुपये तय किये गए हैं। अगर आपको घूमने का शौक हैं तो आप राजगीर में जरूर जाये और ग्लास ब्रिज से करें जू-नेचर सफारी का दीदार करें। आपको बहुत आनंद आएगा।

0 comments:
Post a Comment