जानें बिहार में मुखिया, सरपंच को कितनी मिलती है सैलरी

न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इसको लेकर पंचायती राज्य विभाग और राज्य चुनाव आयोग तैयारी कर रही हैं। लेकिन आज जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में मुखिया सरपंच को कितनी सैलरी मिलती हैं। 

पंचायती राज्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में मुखिया, सरपंच को सैलरी के रूप में मानदेय दिया जाता हैं। पंचायत के सभी जन प्रतिनिधियों का मानदेय अलग-अलग होता हैं। जिला परिषद अध्यक्ष को सबसे ज्यादा 12 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता हैं।

वहीं बिहार में सबसे कम मानदेय वार्ड सदस्य और पंच को मिलता हैं। बता दें की वार्ड सदस्य को मानदेय के रूप में 500 रुपए प्रतिमाह मिलता हैं। वहीं पंच को भी प्रतिमाह 500 रुपए का मानदेय बिहार सरकार के द्वारा दिया जाता हैं।

अगर बात मुखिया और सरपंच की करें तो बिहार सरकार के द्वारा राज्य के सभी पंचायत के मुखिया को 2500 रुपए प्रतिमाह का मानदेय मिलता हैं। वहीं उप मुखिया को 1200 रुपए प्रतिमाह। जबकि सरपंच को 2500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता हैं वहीं उप सरपंच को 1200 रुपए प्रतिमाह। 

0 comments:

Post a Comment