सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी वृद्धि

न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार की नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती हैं। इससे कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।

खबर के मुताबिक मोदी सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में और तीन से चार फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसको लेकर तैयारी में जुट गई हैं। बहुत जल्द महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया जा सकता हैं।

बता दें की मोदी सरकार वर्तमान में कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता का लाभ दे रही हैं। अगर सरकार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो इससे केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का कुल भत्ता बढ़कर 21 फीसदी हो जायेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ेगी।

केंद्रीय कर्मचारी काफी दिनों से महंगाई भत्ता में वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कोरोना के कारण महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोत्तरी को जून 2021 तक रोक लगा दी हैं। लेकिन ऐसी खबर आ रही हैं की होली के पहले कर्मचारियों के डीए बढ़ने की घोषणा हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment