बिहार कैबिनेट ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, राज्य में होगा लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को कई बड़े फैसले लिए हैं। इस फैसले को राज्य में लागू किया जायेगा। इससे राज्य के लोगों को कई तरह से लाभ प्राप्त होंगे।

बिहार कैबिनेट ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, राज्य में होगा लागू। 

1 .मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने स्कूलों में छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्रों को 75 फीसदी अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी हैं। यह फैसला साल 2020 में स्कूल बंद रहने के कारण लिया गया हैं।

2 .बता दें की बिहार कैबिनेट ने पंचायत चुनाव को 10 चरणों में कराने पर अपनी मुहर लगा दी। इस साल बिहार पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराया जायेगा।

3 .खबर के मुताबिक बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में भोजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 550 करोड़ की राशि जारी की गई हैं। 

4 .बिहार कैबिनेट ने 122 करोड़ की राशि पंचायत चुनाव के लिए बैलेट यूनिट खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है। बता दें की इस बात पंचायत चुनाव EVM मशीन के द्वारा होगा।

5 .पंचायत चुनाव के दौरान EVM का प्रयोग पहले चरण के मतदान के बाद फिर से तीसरे चरण में किया जायेगा। इस तरह से पंचायत चुनाव संपन्न होंगे।

0 comments:

Post a Comment