मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया के साथ दक्षिण पूर्व के कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी सम्भावना हैं।
बता दें की बिहार के इन जिलों में मॉनसून का चक्र बना हुआ हैं। जिससे इन इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। मॉनसून का ट्रफ रेखा समुद्र तल से 0.9 किलो मीटर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से असम तक बिहार के रास्ते से गुजर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक लोगों को बारिश से बचने तथा बारिश के दौरान घर में रहने के लिए कहा गया हैं। क्यों की बारिश के दौरान वज्रपात हो सकता हैं। बिहार में पिछले कुछ दिनों से वज्रपात के कारण कई लोगों ने जान गवाई हैं।

0 comments:
Post a Comment