5 जुलाई से चलेगी धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

न्यूज डेस्क: बिहार में झारखंड जानें वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई से धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सपेस का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के मुताबिक कुल 22 स्टॉपेजों के साथ सफर को पूरा करने वाले इस धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रेन के लिए स्पेशल के रूप में 21 स्टॉपेज तय किये गए हैं। यह ट्रेन बड़हिया स्टेशन पर नहीं रुकेगी। जबकि सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी।

5 जुलाई से चलेगी धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस। 

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 03331/32 धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 5 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों से सफर कर सकते हैं। आपको बता दें की सफर के दौरान आपको कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करना होगा।

अगर आप ट्रेन नंबर 03331/32 धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप रेलवे की IRCTC वेबसाइट पर जा कर ट्रेन की पूरी डिटेल्स को प्राप्त करें। साथ ही साथ टिकट लेकर ही इस ट्रेन से यात्रा करें।

0 comments:

Post a Comment