पटना, दरभंगा, नालंदा में जमीन लेने से पहले करें 5 काम

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, दरभंगा, नालंदा में जमीन ले रहें हैं तो आप सावधानीपूर्वक लें। क्यों की बिहार के इन जिलों में जमीन खरीद बिक्री के दौरान तेजी के साथ धोखाधड़ी हो रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम जमीन खरीद बिक्री के दौरान जरूर करें।

पटना, दरभंगा, नालंदा में जमीन लेने से पहले करें 5 काम। 

1 .पटना, दरभंगा, नालंदा में जमीन खरीद रहें हैं तो आप सबसे जमीन का खतियान देखें। इसके बाद आप जमीन मालिक का पता करें।

2 .जमीन लेने से पहले आप जमीन का नया रशीद और केवाला का कागज जरूर देखें। आप चाहें तो ऑनलाइन के द्वारा इसका सत्यापन करें।

3 .पटना, दरभंगा, नालंदा में जमीन ले रहें हैं तो आप ऐसे बिल्डर या ब्रोकर से लें जो रेरा द्वारा रजिष्टर हैं तथा जो रेरा के नियमों  का पालन करता हैं।

4 .पटना, दरभंगा, नालंदा में जमीन खरीद रहें हैं तो इस बात को सुनिश्चित करें की उस जमीन पर किसी तरह का कोई केस तो नहीं चल रहा हैं।

5 .जमीन लेने से पहले ये सुनिश्चित करें की आप जो जमीन ले रहे हैं उसपर कोई लोन तो नहीं निकाला गया हैं। इन सभी चीजों को पता करने के बाद ही जमीन की रजिस्ट्री कराये और पैसा दें।

0 comments:

Post a Comment