खबर के अनुसार कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिलने के बाद बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया हैं। साथ ही साथ आदेश दिया हैं की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, आंध्रप्रदेश ,तमिलनाडु और कर्नाटक से पटना पहुंचने वाले यात्रियों की अब कोरोना जांच की जाएगी।
बता दें की इन राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के नए मामले सामने आये हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार अलर्ट हो गई हैं। सरकार ने अधिकारियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अगर किसी यात्री के कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आती हैं तो जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उनका सैम्पल भेजा जाएगा। साथ ही साथ मेडिकल विभाग की टीम इनपर नजर बनाये रखेगी ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सकें।

0 comments:
Post a Comment