बिहार के पांच जिलों में कोरोना का खतरा, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ घट रहा हैं। लेकिन राज्य के कुछ जिलों में अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ हैं। क्यों की उन जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या ज्यादा हैं। साथ ही साथ प्रतिदिन कोरोना के नए मामले भी सामने आ रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, दरभंगा, सारण, पूर्वी चंपारण और सहरसा में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले हैं। इन जिलों में प्रतिदिन कोरोना के नए केस भी मिल रहा हैं। इसलिए लोगों को अभी सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

बता दें की बिहार की राजधानी पटना में नए मामलों में तीन दिनों से बढ़त दिख रही है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत हैं। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करने की ज़रूरत हैं ताकि कोरोना के विस्तार हो रोका जा सकें।

बिहार के पांच जिलों में कोरोना का खतरा, रहें सावधान। 

पटना में 265 एक्टिव मरीज हैं।

दरभंगा में 112 एक्टिव मरीज हैं।

सारण में 108 एक्टिव मरीज हैं।

सहरसा में 89 एक्टिव मरीज हैं।

पूर्वी चंपारण में 105 एक्टिव मरीज हैं।

0 comments:

Post a Comment