खबर के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के लिए अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया हैं।
बता दें की आज बिहार के इन जिलों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ कुछ इलाकों में आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सूबे में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मानसून उत्तरप्रदेश से बिहार होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल होकर असम तक जा रही है। इसका प्रभाव बिहार के कई इलाकों में देखने को मिल सकता हैं। यहां बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment