हिमाचल प्रदेश वन विभाग में बंपर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश वन विभाग में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। जो लोग हिमाचल प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। 

खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने 311 फारेस्ट गार्ड पदों के लिए 12वीं पास युवाओं से आवेदन मांगे हैं। अगर आप 12वीं पास हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

बता दें की हिमाचल प्रदेश वन विभाग के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन  लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के द्वारा होगा।

आवेदन शुल्क : हिमाचल प्रदेश वन विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क देना नहीं होगा।

आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : http://forp.hp.gov.in/

नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश।

0 comments:

Post a Comment