पटना में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना मौसम विभाग केंद्र ने पटना में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ बारिश के दौरान लोगों को आसमानी बिजली से सावधान रहने की अपील की गई हैं। 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में दो ट्रफ रेखा एक्टिव है। जिसके कारण राज्य के करीब-करीब 10 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं आज राजधानी पटना में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया हैं।

बता दें की बिहार के पश्चिमी चंपारण, सरवान, पूर्वी चपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती हैं।

वहीं कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई में भी एक से अधिक स्थानों पर बारिश की संभावना दिखाई दे रही हैं। बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। साथ ही साथ बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

0 comments:

Post a Comment