बिहार में बाप-दादा के नाम हैं जमीन तो कैसे होगा सर्वे, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार के आदेश के बाद राज्य के 20 जिलों में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। लेकिन ज्यादा तर लोगों के मन में ये सवाल हैं की अगर कोई जमीन बाप-दादा के नाम से हैं तो उस जमीन का सर्वे कैसे किया जायेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके और सर्वे के दौरान उन्हें कोई परेशानी ना हो।

बिहार में बाप-दादा के नाम हैं जमीन तो कैसे होगा सर्वे, जानिए?

1 .अगर कोई जमीन बाप-दादा के नाम हैं और वो जीवित नहीं हैं तो आपको सबसे पहले जमीन का वंशावली बनाना पड़ेगा। 

2 .अगर दादाजी ये परदादाजी की जमीन होने पर आपको वंशावाली फॉर्म भरना होगा। उसमे पूछी गई जानकारी सही-सही देनी होगी।

3 .अगर बाप-दादा की जमीन पर कोई विवाद चल रहा हैं तो न्यायालय द्वारा दिए गए कोर्ट आर्डर का कॉपी मांगा जायेगा।

4 .अगर आपके पास जमीन का खतियान या केवाला हैं तो उस कागज से वंशावली बना सकते हैं और जमीन सर्वे करा सकते हैं।

5 .अगर आप जमीन के वर्तमान मालिक है तो वंशावली में आपको अपना नाम डालना होगा। आपने पिता का नाम,घर का पता और अन्य जानकारी देनी होगी। वंशावली बनने के बाद आसानी से जमीन का सर्वे हो जायेगा और वो जमीन आपके नाम ट्रांसफर हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment