पटना के इन इलाकों में हर दिन मिल रहे नए कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के कुछ इलाकों में हर दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिससे जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ी हुई हैं और प्रशासन इस संक्रमण को रोकने के लिए कई बड़े फैसले ले रही हैं।

खबर के अनुसार पटना के कंकड़बाग, फुलवारीशरीफ और दानापुर जैसे इलाकों में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं यहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी ज्यादा हैं। इसलिए लोगों को अभी सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं।

बता दें की पटना के दानापुर-खगौल इलाके में अभी भी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 20  हैं। जबकि शास्त्रीनगर में 17 और फुलवारीशरीफ में 13 एक्टिव केस मौजूद हैं। हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या में प्रतिदिन कमी देखि जा रही हैं।

वहीं पिछले 4 दिनों में पटना में 30 से 40 से नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि शनिवार को पटना में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पटनावासी को कोरोना से लड़ने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और कोरोना वैक्सीन जल्द से जल्द लगानी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment