खबर के अनुसार खाद्य एव उपभोक्ता संरक्षक विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी डीएम को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रचार-प्रसार करने को कहा हैं ताकि लोग नवम्बर माह तक इस योजना का लाभ उठा सकें।
बता दें की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब लोगों को प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज (दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल) का वितरण मुफ्त किया जाना है। अगर आपके पास राशनकार्ड हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून माह का अनाज पांच जुलाई तक मिलेगा। पहले इसकी तिथि 30 जून तक निर्धारित किया गया था लेकिन किसी कारण बस अनाज का वितरण पांच जुलाई तक कर दिया जायेगा। आप मुफ्त अनाज प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment