बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा की राज्य में कोई भी व्यक्ति अमीन का कोर्स कर सकता हैं। यह कोर्स बिहार मुक्त विद्यालयी पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जायेगा। इससे युवाओं को अमीन बनने में आसानी हो जाएगी।
बता दें की अमीन का ये कोर्स छह माह का होगा। पूरे कोर्स के लिए छात्रों को 10000 रुपये शुल्क के रूप में देना होगा। राज्य का कोई भी छात्र मुक्त विद्यालय अध्ययन केंद्रों के माध्यम से अमीन कोर्स के लिए नामांकन करा सकते हैं।
खबर के अनुसार छह माह तक कोर्स करने के बाद परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस परीक्षा को पास करने वाले लोगों के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के द्वारा छात्र सरकारी सेक्टर या प्राइवेट दोनों ही सेक्टर में नौकरी के योग्य होंगे।

0 comments:
Post a Comment