मिली जानकारी के अनुसार शुभम कुमार बिहार के कटिहार के कदवा प्रखंड के कुम्हरी गांव के रहने वाले हैं। इनके रिजल्ट से गांव में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इन्हे सफलता की बधाई दी हैं।
शुभम बने यूपीएससी टॉपर, जानें बिहार से कब किसने किया टॉप?
1 .साल 1987 में आमिर सुबहानी UPSC टॉप किये थे जो बिहार के रहने वाले थें।
2 .साल 1997 में सुनील कुमार बरनवाल ने UPSC टॉप किया था जो बिहार के गया के रहने वाले थें।
3 .साल 2000 में ऑलोक झा UPSC टॉपर बने थे जो बिहार के रहने वाले थें।
4 .इस साल शुभम कुमार ने UPSC टॉप किये हैं जो बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं।
आपको बता दें की UPSC में इस साल कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 545 पुरुष और 216 महिला अभ्यर्थी हैं। इन सफल उम्मीदवारों को रैंकिंग के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं में चयन किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment