खबर के अनुसार स्पाइस जेट एयरलाइन्स ने दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, पटना, वाराणसी के लिए विमान के संचालन को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय काे प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अंतिम निर्णय राज्य सरकार और मंत्रालय को लेना है। बहुत जल्द इसकी स्वीकृति मिल सकती हैं।
बता दें की कुछ दिन पहले देवघर एयरपोर्ट से नजदीकी एयरपोर्ट कोलकाता, रांची, दुर्गापुर व पटना के साथ कम्युनिकेशन ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। बहुत जल्द फ्लाइट के संचालन को लेकर भी हरी झंडी मिल सकती हैं और लोग विमान सेवा का आनंद उठा सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एयर एशिया ने भी देवघर से मुंबई व बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करने की इच्छा जताई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोलकाता से आये तकनीकी अधिकारियों ने एयरपोर्ट के कम्युनिकेशन के कार्यों को बारीकी से देखा व फाइनल रूप से टेक्नीकल टच दिया हैं। बहुत जल्द यहां से विमान का संचालन किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment