दरभंगा एम्स में प्रतिदिन होगा 2500 मरीजों का इलाज, जानें पूरी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा में एम्स मेडिकल कॉलेज का निर्माण बहुत जल्द किया जायेगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने केंद्र को 200 एकड़ से ज्यादा जमीन हस्तांतरित कर दी हैं। इसपर एम्स का निर्माण किया जायेगा।

खबर के अनुसार दरभंगा एम्स में प्रतिदिन 2500 मरीजों का इलाज होगा। यह अस्पताल 750 बेड वाला बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा। इस अस्पताल में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी और हर प्रकार के बीमारियों का भी इलाज किया जायेगा।

आपको बता दें की एम्स मेडिकल कॉलेज दरभंगा में MBBS की 100 सीटों पर डॉक्टरी की पढ़ाई भी हो सकेगी। जबकि यहां 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कराई जाएगी। बहुत जल्द एम्स के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। 

दरभंगा एम्स के बनने से मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी जैसे जिलों के लोगों को भी काफी फायदा होगा। एयरपोर्ट होने के कारण यहां से एयर एम्बुलेंस की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही साथ इस मेडिकल कॉलेज में बड़े स्तर पर रिसर्च किये जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment