शास्त्रों के अनुसार छठ पर्व के दिन अगर आप डूबते हुए सूर्यदेव को पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होंगें। साथ ही साथ उनकी कृपा आपने जीवन पर बनी रहेगी और इससे जीवन की परेशानियां और कष्ट भी दूर होंगे।
डूबते हुए सूर्य की पूजा करते समय बोलें ये मंत्र, सूर्यदेव होंगे प्रसन्न
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
ॐ सूर्याय नम: ।
ॐ घृणि सूर्याय नम: ।
हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। इसलिए अगर आप सूर्यदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप पूजा करते समय इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment