खबर के अनुसार छठ पर्व को लेकर गया में 14 घी के प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई हैं। साथ ही साथ घी के 14 नमूना को संग्रहित कर जांच करने के लिए कोलकाता प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। बहुत जल्द इसकी रिपोट आएगी और मिलावट करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें की छठ के मौके पर बिहार में घी का कारोबार बढ़ जाता हैं। घी की अधिक मांग होने के कारण कई दूकानदार घी में मिटावट करके उसे बेचते हैं। इसलिए आप छठ के मौके पर घी की खरीदारी जांच परख कर ही करें। बरना आप भी धोखा खा सकते हैं।
पटना, गया,नवादा में बिक रहे नकली घी, ऐसे करें पहचान
1 . घी की पहचान के लिए हाथ पर थोड़ा घी लें। इसके बाद इसे रगड़े, अगर घी में दाने आएं तो समझ जाएं यह नकली है। क्यों की असली घी हाथ पर लगाते ही समाहित हो जाता है।
2 .घी की पहचान करने के लिए एक चम्मच घी में चार-पांच बूंदे आयोडीन की मिलाएं। अगर रंग नीला हो जाता है तो घी के अंदर उबले आलू की मिलावट है। इसलिए आप इससे सावधान रहें।
3 .घी की पहचान के लिए हथेली पर एक चम्मच घी डालें। अगर वो वो खुद पिघलने लगे तो समझ लें कि यह शुद्ध है। लेकिन अगर घी जम जाए तो यह नकली हैं।
0 comments:
Post a Comment