पटना, सारण में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना और सारण में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पांच नवंबर को बिहार के पटना और सारण में कोरोना के नए संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं। 

खबर के अनुसार पटना में कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि सारण में भी कोरोना के दो नए संक्रमित की पहचान की गई हैं। वहीं बिहार के अन्य 36 जिलों में कोरोना के एक भी नए संक्रमित मरीज की पहचान नहीं की गई हैं। 

आपको बता दें की बिहार के अलग-अलग जिलों में फिलहाल कोरोना के 43 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। जिनका इलाज किया जा रहा हैं। बिहार के लोगों को कोरोना से पूरी तरह मुक्ति के लिए अभी सावधानी बरतने की ज़रूरी हैं। ताकि कोरोना को खत्म किया जा सकें। 

जानकारों की मानें तो त्योहारों के मौके पर राज्य के कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही साथ घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगाना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment