पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सीवान में छठ पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में हर साल छठ पूजा का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता हैं। बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सीवान सहित सभी जिलों में रहने वाले लोग छठ के त्यौहार को मनाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे छठ पूजा 2021 के पूरे कार्यक्रम और शुभ मुहूर्त के बारे में, ताकि लोग सही समय पर छठ पूजा कर सकें। 

पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सीवान में छठ पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए?

8 नवंबर 2021 को नहाय खाय के साथ छठ पूजा का प्रारंभ होगा। 

9 नवंबर 2021 को शाम के समय खरना मनाया जाएगा। 

10 नंवबर 2021 को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

11 नवंबर 2021 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। 

अर्घ्य देते समय सूर्य अर्घ्य मंत्र का जाप करें। 

"ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।। ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ देवी भगवान सूर्य की बहन हैं, इसलिए लोग सूर्य की तरफ अर्घ्य दिखाते हैं और छठ मैया को प्रसन्न करने के लिए सूर्य की आराधना करते हैं। इससे इंसान के जीवन में खुशहाली आती हैं साथ ही साथ संतान का सुख प्राप्त होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment