जमीन खरीदते समय, क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
1 .अगर आप लखनऊ में जमीन खरीद रहें हैं तो आप वकीलों के मदद से 'legal Opinion' जिसमे सम्बंधित प्रॉपर्टी की सभी डिटेल्स होती है उसकी जांच आवश्य करें।
2 .वकील की सहायता से ये भी जानें की आप जो जमीन खरीद रहें हैं उसपर किसी प्रकार का कोई मुकदमा तो नहीं हैं।
3 .लखनऊ में जमीन खरीदने से पहले जमीन के खसरा नंबर से जमीन की पूरी डिटेल्स तथा जमीन मालिक के नाम पता करें। इसकी जानकारी यूपी भूलेख की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
4 .लखनऊ में जमीन खरीदते समय टाइटल डीड की जांच करें। इसमें संपत्ति का शीर्षक की जानकारी होती है, मतलब की प्रॉपर्टी के कौन कौन मालिक रहें है।
5 .जमीन खरीदते समय आप जमीन का रसीद चेक करें। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स का पूरा विवरण होता हैं, इसकी जांच आवश्य करें।
6 .जमीन खरीदने से पहले से पता करें की जमीन पर कोई लोन तो नहीं निकाला गया हैं।
7 .जमीन के सभी दस्तावेजों की जांच के बाद आप जमीन का एग्रीमेंट कराये। इसके बाद आप जमीन मालिक से जमीन की रजिस्ट्री कराये।
0 comments:
Post a Comment