खबर के अनुसार बिहार के नवादा, नालंदा, भागलपुर, गया, मधुबनी, वैशाली, खगड़िया, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, सीवान और मुंगेर में पान के पत्ते से औषधीय तेल का उत्पादन किया जायेगा।
आपको बता दें की सरकार ने राज्य के इन जिलों में पान के पत्ते से तेल निकालने का संयन्त्र लगाने का फैसला किया हैं। इससे इन जिलों में किसानों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही साथ पान उत्पादक किसानों को आर्थिक तरक्की मिलेगी और उनका कारोबार बढ़ जायेगा।
बिहार में पान की खेती तो होती है लेकिन इससे तेल निकालने का संयन्त्र यहां नहीं है। जिसके कारण किसान सिर्फ पान के पत्तों की ही बिक्री करते हैं। लेकिन इन जिलों में जब तेल निकालने की मशीन लग जाएगी तो इससे किसानों को काफी फायदा होगा।
0 comments:
Post a Comment